महाराष्ट्रराज्य

मुंबई: बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या

मुंबई में एक बेहद हैरान कर वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूदकर अपनी जान दे दी। मुंबई पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को बीती रात लगभग एक बजे सहायता के लिए कॉल आई और पहुंचने पर पता चला कि एक व्यक्ति ने अपनी कार पार्क की, कार से बाहर निकला और समुद्र में कूद गया।

रात में अंधेरा और समुद्र की ऊंची लहरों के कारण शव नहीं मिल सका। वहीं वर्ली पुलिस स्टेशन को सुबह 7:30 बजे सूचना मिली कि कूदने वाले व्यक्ति का शव दादर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मिला है, जिसके बाद इसे आगे की कार्रवाई के लिए नायर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान अल्ताफ मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर था।

Related Articles

Back to top button