राजस्थानराज्य

दौसा में 11.89 लाख मतदाता, एसआईआर के बाद 1.52% बढ़ी संख्या

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया था।

4 नवम्बर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण पूर्ण होने के बाद 16 दिसंबर 2025 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। उस समय जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,71,482 थी। दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम सूची जारी की गई है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11,89,242 हो गई है। यानी 1.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

28 हजार से अधिक दावे एवं आपत्तियां

16 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि में कुल 28,489 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें

फॉर्म-6/6A (नए नाम जोड़ने हेतु): 22,425

फॉर्म-7 (नाम विलोपन हेतु): 711

फॉर्म-8 (संशोधन हेतु): 5,353

सभी आवेदनों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई। सबसे अधिक 18,053 नाम दौसा विधानसभा क्षेत्र में काटे गए, जबकि सबसे कम 8,344 नाम बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में विलोपित किए गए।

विधानसभा-वार मतदाता संख्या (SIR से पहले और बाद)
विधानसभा SIR से पहले SIR के बाद
बांदीकुई 2,29,838 2,21,494
महवा 2,28,832 2,17,733
सिकराय 2,76,630 2,64,965
दौसा 2,48,627 2,30,574
लालसोट 2,66,876 2,54,476
विधानसभा-वार अंतिम मतदाता विवरण

विधानसभा बूथ पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
बांदीकुई 267 1,17,548 1,03,945 1 2,21,494
महवा 267 1,17,388 1,00,345 0 2,17,733
सिकराय 318 1,41,180 1,23,784 1 2,64,965
दौसा 276 1,22,692 1,07,882 0 2,30,574
लालसोट 293 1,35,973 1,18,502 1 2,54,476
कुल 1421 6,34,781 5,54,458 3 11,89,242
जिले में मतदाताओं का लैंगिक अनुपात

कुल पुरुष मतदाता: 6,34,781

कुल महिला मतदाता: 5,54,458

थर्ड जेंडर: 3

कुल बूथ: 1,421

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध करवा दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button