उड़ीसाराज्य

राज्यसभा चुनाव: ओडिशा की 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार दाखिल करेंगे नामांकन

ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं और अंतिम दिन होने के कारण आज सभी प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस संबंध में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से भी पुष्टि की गई है।

इस बार ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

भाजपा की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सांसद सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बीजद ने संतृप्त मिश्रा को मैदान में उतारा है।

इसके अलावा चौथी सीट के लिए साझा उम्मीदवार के रूप में दत्तेश्वर होता का नाम सामने आया है, जबकि दिलीप राय निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।

राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन अब तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। आज अंतिम दिन होने के कारण सभी उम्मीदवार नामांकन भरा है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 16 मार्च को राज्यसभा सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button