अन्तर्राष्ट्रीय

 फ्लोरिडा प्लेन क्रैश से 10 मिनट पहले को-पायलट ने ब्वॉयफ्रेंड को भेजा था आखिरी मैसेज

फ्लोरिडा लियरजेट विमान हादसे में को-पायलट नथालिया गादेल्हा फिल्गुएरास समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद नथालिया की रेडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई।

इस हादसे से चंद मिनट पहले को-पायलट नथालिया एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही अपने परिजनों के साथ भी संपर्क में थीं। नथालिया ने हादसे से ठीक 10 मिनट पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड को मैसेज भी किया था।

को-पायलट ने ब्वॉयफ्रेंड को भेजा आखिरी मैसेज
नथालिया के सौतेले पिता थियागो कॉर्टेलेटी ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उनकी बेटी ने दोपहर करीब 12:40 बजे अपने ब्वॉयफ्रेंड को मैसेज भेजा था। वहीं फ्लोरिडा में प्लेन क्रैश करीब 12:50 बजे हुआ। नथालिया के बॉयफ्रेंड भी एक पायलट हैं।

नथालिया के पिता थियागो कॉर्टेलेटी ने उस मैसेज को याद करते हुए बताया, ‘उसने बस इतना कहा था, टर्बुलेंस है, बर्फ जम रही है।’

रविवार की उड़ान में उनके साथ मौजूद को-पायलट की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि विमान के आखिरी पलों की ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक व्यक्ति को प्रार्थना (लॉर्ड्स प्रेयर) पढ़ते हुए सुना जा सकता है, जबकि उसी समय नथालिया फिल्गुएरास चीख रही थीं।

फ्लोरिडा प्लेन क्रैश में 9 लोगों की मौत
लीयरजेट 60 विमान रविवार सुबह ऑस्टिन, टेक्सास से बहामास के लिए रवाना हुआ था, लेकिन पाम बीच काउंटी के एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।

इस प्लेन की को-पायलट नथालिया महज 20 साल की थीं, लेकिन उनके पास इस छोटी सी उम्र में ही 1,300 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव था। नथालिया ने अक्टूबर 2023 में 17 साल की उम्र में अपना प्राइवेट पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था।

Related Articles

Back to top button