एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए

आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 अगस्त को जारी नए रेट  के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है।

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज जारी किए गए हैं। आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 अगस्त को जारी नए रेट  के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है। 

एलपीजी सिलेंडर के रेट में मिली आज राहत कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वाले को मिली है। आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपये की जगह 1976.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपये में मिलता था, लेकिन एक अगस्त से 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।


बता दें बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम पिछले दो साल में बेहताशा बढ़े हैं, लेकिन नए रेट के मुताबिक आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते। आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

आज भी दिल्ली-मुंबई  में यह 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिलेगा। बता दें बीते एक जुलाई को भी एलपीजी की कीमतें बदली थीं। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के आज के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
शहर  पहले के रेट  आज के रेट

लेह     1299
आईजोल      1205
श्रीनगर      1169
पटना      1142.5
कन्या कुमारी     1137
अंडमान       1129
रांची      1110.5
शिमला       1097.5
डिब्रूगढ़       1095
लखनऊ       1090.5
उदयपुर       1084.5
इंदौर        1081
कोलकाता      1079
देहरादून      1072
चेन्नई     1068.5
आगरा        1065.5
चंडीगढ़       1062.5
विशाखापट्टनम        1061
अहमदाबाद       1060
भोपाल       1058.5
जयपुर      1056.5
बेंगलुरू       1055.5
दिल्ली        1053
मुंबई      1052.5

Indian Letter

Learn More →