ICC ने मेगा इवेंट के लिए शेड्यूल का किया एलान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। ये टूर्नामेंट बांग्लादेश और नेपाल की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। ये पहला मौका है, जब नेपाल में कोई आईसीसी का टूर्नामेंट खेला जाएगा। इससे पहले नेपाल में एशियाई स्तर के कई टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का ये तीसरा संस्करण है और भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। विश्व कप की शुरुआत 21 जनवरी को होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। अगर फाइनल मैच में बारिश खलल डालती है, तो इसके लिए अगले दिन यानी सात फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।
भारतीय टीम खिताब बचाने उतरेगी
भारत ने अब तक खेले गए दोनों एडिशन में जीत हासिल की है। 2025 संस्करण को निकी प्रसाद की कप्तानी में भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने अपने नाम किया था। अब उनके पास खिताब बचाने का मौका होने के साथ-साथ ट्रॉफी की हैट्रिक लगाने पर भी होगी। टीम इंडिया को आयरलैंड, वेस्टइंडीज और मेजबान नेपाल के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान का आगाज 22 जनवरी से करेगी, जहां वे कीर्तिपुर के टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज का सामना करेंगे। इसके बाद 24 जनवरी को नेपाल और फिर 26 जनवरी को आयरलैंड का सामना करेंगे।
महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का पूरा कार्यक्रम
21 जनवरी 2027
बांग्लादेश बनाम यूएई – सिलहट, बांग्लादेश
श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड – अपर मुलपानी, नेपाल
ऑस्ट्रेलिया बनाम नाइजीरिया – सिलहट, बांग्लादेश
इंग्लैंड बनाम USA – अपर मुलपानी, नेपाल
22 जनवरी 2027
न्यूजीलैंड बनाम समोआ – चटगांव, बांग्लादेश
नेपाल बनाम आयरलैंड – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – चटगांव, बांग्लादेश
भारत बनाम वेस्टइंडीज – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर
23 जनवरी 2027
यूएई बनाम नाइजीरिया – सिलहट, बांग्लादेश
यूएसए बनाम स्कॉटलैंड – अपर मुलपानी, नेपाल
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया – सिलहट, बांग्लादेश
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड – अपर मुलपानी, नेपाल
24 जनवरी 2027
समोआ बनाम साउथ अफ्रीका – चटगांव, बांग्लादेश
नेपाल बनाम भारत – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – चटगांव, बांग्लादेश
आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर
25 जनवरी 2027
ऑस्ट्रेलिया बनाम यूएई – सिलहट, बांग्लादेश
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड – अपर मुलपानी, नेपाल
बांग्लादेश बनाम नाइजीरिया – सिलहट, बांग्लादेश
यूएसए बनाम श्रीलंका – अपर मुलपानी, नेपाल
26 जनवरी 2027
पाकिस्तान बनाम समोआ – चटगांव, बांग्लादेश
वेस्टइंडीज बनाम नेपाल – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका – चटगांव, बांग्लादेश
भारत बनाम आयरलैंड – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर
सुपर सिक्स चरण
बुधवार, 27 जनवरी
ए4 vs डी4 – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर
गुरुवार, 28 जनवरी
बी4 vs सी4 – चटगांव, बांग्लादेश
ए3 बनाम डी2 – अपर मुलपानी, नेपाल
डी1 बनाम ए2 – अपर मुलपानी, नेपाल
29 जनवरी 2027
बी3 बनाम सी2 – सिलहट, बांग्लादेश
सी1 बनाम बी2 – सिलहट, बांग्लादेश
30 जनवरी 2027
बी1 बनाम सी3 – सिलहट, बांग्लादेश
31 जनवरी 2027
ए2 vs डी3 – चटगांव, बांग्लादेश
ए1 vs डी2 – चटगांव, बांग्लादेश
1 फरवरी 2027
D1 vs A3 – चटगांव, बांग्लादेश
C1 बनाम B3 – सिलहट, बांग्लादेश
C3 बनाम B2 – सिलहट, बांग्लादेश
2 फरवरी 2027
D3 बनाम A1 – चटगांव, बांग्लादेश
B1 vs C2 – चटगांव, बांग्लादेश
नॉकआउट चरण
4 फरवरी 2027
सेमीफाइनल 1 – चटगांव, बांग्लादेश
सेमीफाइनल 2 – चटगांव, बांग्लादेश
5 फरवरी 2027
सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे
6 फरवरी 2027
फाइनल – चटगांव, बांग्लादेश
7 फरवरी 2027
फाइनल के लिए रिजर्व डे




